छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : बिल्डर सिंघानिया के नाम से 8.70 लाख रुपये की ठगी…

By lokesh sharma|22 Sep 2025, 1:19 PM
f X W

रायपुर । राजधानी के आमानाका थाना क्षेत्र अंतर्गत इंडियन ओवरसीज बैंक टाटीबंध शाखा से धोखाधड़ी कर 8 लाख 70 हजार रुपये की राशि अवैध रूप से ट्रांसफर कर ली गई।

Advertisement
Advertisement

रकम बैंक ऑफ इंडिया के खाते में भेजकर आगे कोटक महिंद्रा बैंक कोलकाता के खाते में डाल दी गई। इसके बाद पैसा वहां से सोना खरीदने में उपयोग कर लिया गया।

कंपनी का डायरेक्टर बताकर किया कॉल

इस मामले में बैंक की सहायक प्रबंधक अमकी मुर्मू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि ठगों ने खुद को सिंघानिया बिल्डकॉन प्रा.लि. का डायरेक्टर बताकर मोबाइल और व्हाट्सएप कॉल के जरिए बैंकिंग दस्तावेजों का दुरुपयोग किया। कंपनी के लेटरहेड पर फर्जी हस्ताक्षर और सील लगाकर रकम ट्रांसफर करने का दबाव बनाया गया।

शिकायत के अनुसार, 17 सितंबर को बैंक प्रबंधन ट्रेनिंग के लिए बाहर गया हुआ था। इस दौरान ठग ने खुद को कंपनी का डायरेक्टर बताते हुए कॉल किया और बड़ी एफडी कराने की बात कहकर भरोसा दिलाया। इसके बाद कंपनी के खाते से अवतार सिंह नामक व्यक्ति के बैंक खाते में 8.70 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन करवा लिया।

BNS के तहत केस दर्ज

जब बैंक अधिकारियों और कंपनी प्रबंधन से पुष्टि की गई तो यह धोखाधड़ी का मामला सामने आया। रकम पहले बैंक ऑफ इंडिया में ट्रांसफर की गई और वहां से कोटक महिंद्रा बैंक के सेंको गोल्ड लिमिटेड नामक मर्चेंट अकाउंट में डालकर सोना खरीदा गया।

प्रकरण में आमानाका थाना पुलिस ने धारा 318(4), 336(3), 340(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी खाताधारक अवतार सिंह और मोबाइल धारक की तलाश की जा रही है।

READ ALSO  CG : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां ...
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins