छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : नागरिकों ने लिया सामूहिक स्वच्छता संकल्प …

By kadwaghut|30 Jul 2026, 1:09 PM
f X W

रायपुर। नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे एवं नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर एवं नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम जोन 5 क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम जोन 5 जोन अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल एवं जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के मार्गदर्शन एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा की उपस्थिति में एवं नगर पालिक निगम जोन 7 क्षेत्र के अंतर्गत जोन 7 जोन अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा एवं जोन 7 जोन कमिश्नर डॉ. तृप्ति पाणीग्राही के मार्गदर्शन एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानंद साहू की उपस्थिति में एवं नगर पालिक निगम जोन 8 क्षेत्र के अंतर्गत जोन 8 जोन अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर एवं जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के मार्गदर्शन एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन की उपस्थिति में नगर निगम रायपुर के सम्बंधित जोन 5,7,8 के जोन अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आमजनों के साथ मिलकर सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाते हुए विभिन्न सार्वजनिक स्थलों एवं प्रमुख मार्गो में स्वच्छता जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया.

इस अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजनों के साथ उत्साहपूर्वक सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाते हुए स्वच्छता का सकारात्मक संदेश जन – जन को दिया. जनजागरूकता रैली के माध्यम से नागरिकों को कचरे का पृथक्करण, प्लास्टिक के उपयोग में कमी, सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता, जलभराव की रोकथाम तथा वर्षा ऋतु में डेंगू, मलेरिया एवं अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक बनाया गया.

जनजागरूकता अभियान का उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना , स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण करना तथा जनसहभागिता के माध्यम से स्वच्छ रायपुर के संकल्प को साकार स्वरूप देना रहा. जनजागरूकता अभियान के दौरान समस्त उपस्थितजनों द्वारा अपने घर, मोहल्ले एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाये रखने तथा अन्य नागरिकों को इस हेतु प्रेरित करने का सामूहिक स्वच्छता संकल्प लिया गया.

READ ALSO  सुकन्या समृद्धि खातों में जमा कर रहीं राशि
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button