मध्य प्रदेशराज्‍य

IPS की कार्रवाई के बाद शराब का ‘खेल’: मौके पर 50 लीटर बरामद, थाने पहुंचते-पहुंचते 5 लीटर कम! भोपाल में मचा हड़कंप

By Admin|28 Oct 2026, 11:41 PM
f X W

 भोपाल

शराब दुकान की तर्ज पर कटाराहिल्स में पुलिस की नाक के नीचे रेत-गिट्टी की दुकान की आड़ में लंबे समय से अवैध शराब बेची जा रही थी। इस काले कारोबार की शिकायतें कई बार वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचीं, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले माल गायब हो जाता। पिछले दिनों जोन-2 की एडिशनल डीसीपी मिनी शुक्ला को इस अवैध शराब दुकान को पकड़ने का टास्क दिया गया। उन्होंने एसीपी उमराव सिंह के साथ गुपचुप दबिश दी।

आशंका है कि कार्रवाई की भनक पहले ही लग गई थी, जिसके चलते अधिकतर शराब छिपा दी गई और मौके से करीब 50 लीटर शराब ही बरामद हो सकी। लेकिन असली खेल उसके बाद शुरू हुआ। महिला आईपीएस अधिकारी ने बरामद शराब की जब्ती की कार्रवाई करने के निर्देश थाना पुलिस को दिए, लेकिन उनके जाने के बाद पांच लीटर शराब उड़ गई और जब्ती में सिर्फ 45 लीटर शराब ही दर्ज की गई, जिससे कम जब्ती होने से आरोपित जेल जाने से बच गया। 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CM मोहन यादव करेंगे इंदौर के डबल लेयर फ्लाईओवर का लोकार्पण, 28 अक्टूबर से वाहन चालकों को मिलेगी सुविधा

Related Articles

Back to top button