छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : सुबह से बरसी आग : सुबह से तापमान 38 डिग्री दोपहर तक 44 के पार, गर्म हवा ने झुलसाया…

By lokesh sharma|22 May 2026, 11:20 AM
f X W

राजनांदगांव , जिले में गर्मी अब असहनीय होने लगी है। गुरुवार मई का सबसे गर्म दिन रहा। तापमान 44.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पूरे जिले में ग्रीष्म लहर की स्थिति रही। सुबह से चल रही गर्म हवाएं दोपहर तक झुलसाने लगी। इससे सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।

गुरुवार सुबह 9 बजे ही तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया। इससे सुबह से ही भीषण गर्मी के हालात रहे। दोपहर तक तापमान का स्तर 44.5 डिग्री पर पहुंच गया। इस मई में पहली बार तापमान का स्तर 44 के पार हुआ है। जब​िक हवाएं भी अन्य दिनों की तुलना में अधिक गर्म रही। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिम से लगातार गर्म हवाएं आ रही है। इससे तापमान में वृद्धि के साथ हवा भी औसत से अधिक गर्म हो गई है।

यह स्थिति फिलहाल बने रहने की संभावना है। तापमान में अगले दो दिन में एक से डेढ़ डिग्री तक के बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं ग्रीष्म लहर के साथ लू का अलर्ट भी बना हुआ है। बता दें कि गुरुवार को न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री पर पहुंच गया। इससे रात भी सामान्य से अधिक गर्म हो गई है। पूरा जिला हीट वेव की चपेट में हैं।

दोपहर में जहां तेज धूप और गर्म हवाओं से गर्मी चरम पर बनी हुई है। वहीं शाम होते ही भीषण उमस के हालत बेचैन कर रहे हैं। खाड़ी से आ रही हवा में नमी की मात्रा है। जिसकी वजह से आसमान में बादल छा रहे हैं। इसी के चलते उमस की स्थिति बनी हुई है। हालात यह है कि गर्मी और उमस भरे मौसम में एसी व कूलर तक राहत नहीं दे पा रहे हैं। पूरा जिला इस स्थिति से जूझ रहा है।

READ ALSO  Rajnandgaon: दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई: हल्दीराम रेस्टोरेंट व ज्योति बेकरी से लिए गए नमूने, मिलावटखोरों पर निगरानी के लिए 02 टीमें लगातार सक्रिय

मौसम विभाग के मुताबिक​ पश्चिम की हवा से छग में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। नांदगांव में भी इसी हवा के असर से तापमान बढ़े हैं। वहीं दोहरी मार विदर्भ की लू से भी नांदगांव पर पड़ रहा है। विदर्भ से चल रही लू का असर बालाघाट से लेकर नांदगांव जिले तक बना हुआ है। गर्म हवाओं की दोहरी मार से नांदगांव में भीषण गर्मी की स्थिति बनी हुई है। तापमान लगातार उच्च स्तर पर है।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button