छत्तीसगढ़कोरबा जिला

CG : प्रेमिका के घर फायरिंग, प्रेमी गिरफ्तार …

By kadwaghut|14 May 2026, 4:10 PM
f X W

कोरबा। बालको थाना क्षेत्र में युवती के पिता पर गोली चलाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना में फरार चल रहे शातिर आरोपी को बालको पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ डकैती समेत कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। मामला 19 फरवरी का है, जब बालको थाना इलाके के दोन्द्रों संगम नगर में प्रेम प्रसंग को लेकर युवती के पिता पर गोली चलाई गई थी। गनीमत रही कि गोली युवक के पिता को नहीं लगी और वे बाल-बाल बच गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बालको निवासी 22 वर्षीय साहिल मासी को गिरफ्तार कर लिया था। उसके कब्जे से एक देशी कट्टा और कारतूस भी बरामद किए गए थे, लेकिन वारदात की साजिश रचने और देशी कट्टा उपलब्ध कराने वाला आरोपी लगातार फरार चल रहा था। बालको थाना प्रभारी ने टीम के साथ इलाके में घेराबंदी कर मुखबिर की सूचना पर फरार आरोपी को दबोच लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामले में जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज की 448 पदों की भर्ती बहाल, हाईकोर्ट ने 3 महीने में प्रक्रिया पूरी करने के दिए निर्देश ...

Related Articles

2

Back to top button