कोरबा जिलाछत्तीसगढ़

CG : बीजेपी नेता के डॉक्टर भाई जिंदा जलने से बचे, कोरबा में कार में लगी आग …

By kadwaghut|16 May 2026, 1:12 PM
f X W

कोरबा। कोरबा में आज उस वक्त हड़कंम मच गया, जब एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार में सवार तीन लोगों ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। वहीं देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में कार जलकर खाक हो गई। यह घटना कोरबा-कटघोरा मार्ग स्थित जेलगांव नेशनल मार्ग की है। दरअसल, कोरबा-कटघोरा मार्ग स्थित जेलगांव नेशनल मार्ग पर आज एक चलती कार में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों के अंदर पूरी कार जलकर खाक हो गई। वहीं कार में भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री विकास महतो के भाई डॉ. विवेक महतो समेत तीन लोग सवार थे, जिन्होंने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद सीएसईबी की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह से आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है, लेकिन कार बुरी तरह से जलकर खाक जरूर हो गई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  नवरात्रि एवं गणेश उत्सव के दौरान सुरक्षा, यातायात और नागरिक सुविधाओं के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins