छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : बढ़ती महंगाई से गरीब व मध्यम वर्ग की मुसीबत बढ़ गई…

By lokesh sharma|13 May 2026, 11:43 AM
f X W

राजनांदगांव , जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 अर्जुनी की जिला पंचायत सदस्य विभा साहू ने प्रधानमंत्री की आलोचना की। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री से अब देश नहीं संभल पा रहा। उन्होंने गलत आर्थिक नीतियों का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, महंगाई लगातार बढ़ी। आम जनता की कमर टूट रही है। गरीब वर्ग परेशान है। मध्यम वर्ग परेशान है। जनता बदलाव का मन बना चुकी है।

Advertisement
Advertisement

विभा ने कहा, रसोई गैस के दाम बढ़े। डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़े। रोजमर्रा के सामान महंगे हुए। केंद्र सरकार महंगाई रोकने में विफल रही। सरकार बयानबाजी में लगी है। उन्होंने प्रधानमंत्री की अपील पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपील में एक साल सोना नहीं खरीदने की बात थी। अपील में ईंधन की खपत कम करने की बात थी। गैस कम इस्तेमाल करने की बात थी।

विभा ने कहा, इससे साफ है कि सरकार हालात नहीं संभाल पा रही। देश अस्थिरता की ओर धकेला जा रहा है। विभा ने कहा, बेटी की शादी में सोना परंपरा है, यह सामाजिक सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा, सोना नहीं खरीदने की सलाह परिवारों की भावनाओं का अपमान है। उन्होंने तंज कसा, पहले मोदी ने कहा था सोना महिलाओं का स्वाभिमान है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  ROLBOL Youth Conclave में जुटेंगे मंत्री और बॉलीवुड स्टार

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins