छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

मोहला : कलेक्टर ने राज्य स्तरीय खेलो छत्तीसगढ़ यूथ कराटे 2025 प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों का किया सम्मान

By kadwaghut|28 Nov 2025, 6:54 PM
f X W

– कराटे खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना, दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं

Advertisement
Advertisement

         मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने  जिला कार्यालय स्थित अपने कक्ष में राज्य स्तरीय खेलो छत्तीसगढ़ यूथ कराटे 2025 प्रतियोगिता में शामिल होने वाले एमएमएसी कराटे के प्रतिभागी खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया।
         इस दौरान कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने जिले के कराटे खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कराटे खिलाड़ियों की मांग पर खिलाड़ियों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।


         उल्लेखनीय है कि जिला मुंगेली स्थित श्यामप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय दो दिवसीय खेलो छत्तीसगढ़ यूथ कराटे 2025 का भव्य आयोजन किया गया था। जिसमें जिला मोहला–मानपुर–अम्बागढ़ चौकी की ओर से पांच प्रतिभागी सावित्री ध्रुवे, अरुना जाड़े, चांदनी सोरी, ममता नरेटी, गौरी हारमें ने हिस्सा लिया था।
        जीत का परचम लहराते हुए प्रतियोगिता में जिले की बेटियों ने कुल पांच पदक जीत कर राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया और जिले का गौरव बढ़ाया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  -नए आयुक्त लीना कोसम ने संभाला नगर निगम का कार्यभार, आयुक्त मोहेंद्र साहू ने सौंपा प्रभार,

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins