छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : डोंगरगांव भाजपा मंडल की मासिक बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा…

By lokesh sharma|11 May 2026, 11:28 AM
f X W

डोंगरगांव , डोंगरगांव भाजपा मंडल की मासिक बैठक हुई। बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के आह्वान पर रखी गई। तय हुआ कि देशभर में भाजपा के हर मंडल में यह बैठक हर महीने होगी।

बैठक में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों, संगठन की गतिविधियों, जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश गांधी ने पूजा-अर्चना कर बैठक की शुरुआत की। दिनेश गांधी ने कहा कि ऐसी बैठकें संगठन को नई ऊर्जा देती हैं। संगठन को मजबूती मिलती है।

कार्यकर्ताओं को दिशा मिलती है। संवाद, समन्वय से जनसेवा का संकल्प और मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। पार्टी राष्ट्र प्रथम की भावना से काम करती है। संगठन कार्यकर्ता आधारित है। दिनेश गांधी ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के आह्वान वाले कार्यक्रमों से जन-जन को जोड़ने की अपील की। अंत में मंडल अध्यक्ष दीना पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में दिनेश गांधी, जागृति यदु, दीना पटेल, गुलशन हिरवानी, सतीश पाण्डेय, अरुण जैन मौजूद रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : 425 गांजे के पौधे मिलने के बाद भी आरोपी क्यों हुआ बरी? जानिए CG हाईकोर्ट का फैसला ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins