छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : अतिथि ने कहा – युवाओं को रोजगार उन्मुखी शिक्षा प्रदान करना सरकार का उद्देश्य है…

By lokesh sharma|27 Feb 2026, 10:53 AM
f X W

राजनांदगांव , दिग्विजय कॉलेज का वार्षिक उत्सव एवं पदक वितरण का आयोजन गुरुवार को आयोजित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता ने महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि दिग्विजय महाविद्यालय ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से सुसज्जित महाविद्यालय है। वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षा उपलब्ध कराना संस्था का संकल्प है। छात्र हित में विभिन्न प्रकार के नवाचार महाविद्यालय में प्रारंभ किए गए हैं। कैंपस प्लेसमेंट में महाविद्यालय का पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान है एवं एनआईआरएफ में देश में 45वां स्थान है। छठवें सेमेस्टर में छात्रों के लिए इंटर्नशिप कोर्स के लिए विभिन्न संस्थाओं से एमओयू किया गया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद संतोष पांडे ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवाओं को रोजगार उन्मुखी शिक्षा प्रदान करना सरकार का प्रमुख उद्देश्य है। हर क्रांति के पीछे युवा शक्ति होती है। वह प्रत्येक चुनौतियों का सामना साहस एवं जोश के साथ करती हैं। विकसित भारत 2047 के सपने को पूरा करने की जिम्मेदारी हम सबके कंधों पर हैं। मां भारती की सेवा करना युवाओं का लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी।

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विभिन्न कक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 84 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। महाविद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए जया ठाकुर को गोल्ड मेडल दिया गया। इस कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव, विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल, सहकारी समिति के अध्यक्ष सचिन बघेल, कोमल सिंह राजपूत, राजेंद्र गोलछा, रमेश पटेल, चिंटू सोनकर सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर दी गई प्रस्तुतियों को अतिथियों ने खूब सराहा।

READ ALSO  Rajnandgaon : बैडमिंटन स्पर्धा में डोंगरगांव कॉलेज उपविजेता ...
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

2

Back to top button