DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 हेतु रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसरों की नियुक्ति

By kadwaghut|10 May 2026, 1:30 PM
f X W

खैरागढ़, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल द्वारा छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के अध्याय-5 के नियम 20 एवं 21 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 के लिए पंच पद निर्वाचन हेतु जनपद पंचायतवार रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Advertisement
Advertisement

जारी आदेश के अनुसार जनपद पंचायत खैरागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत अमलीडीह कला वार्ड क्रमांक 17, दिलीपपुर वार्ड क्रमांक 10 तथा टेकापार वार्ड क्रमांक 03 के पंच निर्वाचन हेतु पूजा पींचा, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार खैरागढ़ को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार जनपद पंचायत छुईखदान अंतर्गत ग्राम पंचायत पैलीगेटा वार्ड क्रमांक 11 के पंच निर्वाचन हेतु नेहा ध्रुव, तहसीलदार गंडई को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में जनपद पंचायत खैरागढ़ के लिए हिमांशु गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत खैरागढ़ तथा जनपद पंचायत छुईखदान के लिए केश्वरी देवांगन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत छुईखदान को नियुक्त किया गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : विशेष लेख : तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों का आर्थिक सहारा बनीं बीमा, सामाजिक सुरक्षा और शिक्षा योजनाएं …

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins