छत्तीसगढ़

49 हजार राशन कार्ड रद्द हो सकते हैं सांरगढ़-बिलाईगढ़ में, 4 दिन के अंदर पूरा करें यह काम

By Admin|02 Dec 2025, 9:42 AM
f X W

सारंगढ़-बिलाईगढ़
छत्तीसगढ़ के सांरगढ़-बिलाईगढ़ जिला वासियों के लिए एक बड़ी और अहम खबर सामने आई है। 5 दिसंबर तक ई-केवायसी नहीं कराने वालों का राशन कार्ड रद्द होने की संभावना जताई जा रही है। जहां सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत जिले में प्रचलित कुल 222996 राशनकार्डों में कुल 674767 हितग्राही है। जिला खाद्य कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार इसमें से कुल 49 हजार हितग्राहियों का ई-केवायसी किया जाना शेष है। इस संबंध में समस्त शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से ई-केवायसी किया जाना है।

अतः जिले के समस्त राशन कार्ड हितग्राहियों से अनुरोध है कि अपने नजदीकी शासकीय उचित मूल्य दुकान से सम्पर्क कर अपना ई-केवायसी अनिवार्य रूप से करावें। 05 दिसम्बर 2025 तक जिन राशन कार्ड हितग्राहियों का ई-केवायसी नहीं होने से राशन कार्ड निरस्त होने की संभावना बनी हुई है।

 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ में 50 साल बाद लौटेंगे काले हिरण! गोमर्दा अभयारण्य में बसेंगे 50 ब्लैकबक; वन विभाग की बड़ी तैयारी ...

Related Articles

Back to top button