CG : गरियाबंद लाइवलीहुड कॉलेज में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण, आवेदन …
कंप्यूटर और वाहन सेवा पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रशिक्षण, पहले आवेदन करने वालों को प्राथमिकता
गरियाबंद । जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी, गरियाबंद में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत युवक-युवतियों को लगभग तीन माह का निःशुल्क गैर-आवासीय कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें 15 से 45 वर्ष के अभ्यर्थी कंप्यूटर हेल्पडेस्क और फोर व्हीलर सर्विस असिस्टेंट पाठ्यक्रम में आवेदन कर सकते हैं। वहीं, नव्या प्रोजेक्ट के तहत 16 से 25 वर्ष की युवतियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, राशन कार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र तथा जाति एवं निवास प्रमाणपत्र की छायाप्रति के साथ लाइवलीहुड कॉलेज, टोनही नाला के आगे, देवभोग रोड, गरियाबंद में जल्द आवेदन करें। पहले आवेदन करने वाले हितग्राहियों को प्राथमिकता दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी, गरियाबंद में संपर्क किया जा सकता है।




