छत्तीसगढ़सरगुजा जिला

CG : सीईओ के निरीक्षण के दौरान सचिव गायब रहा, हो गया सस्पेंड …

By lokesh sharma|15 Apr 2026, 1:54 PM
f X W

सरगुजा। जिला पंचायत सीईओ विनय अग्रवाल ने लखनपुर के ग्राम बेलखरिखा में ग्राम पंचायत सचिव की अनाधिकृत अनुपस्थिति और लापरवाही पाए जाने पर तत्काल निलंबन के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्यों में उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सीईओ ने ग्राम करजी और बेलखरिखा में विकास कार्यों की समीक्षा की। करजी में निर्माणाधीन पंचायत भवन और आंगनबाड़ी भवन को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित आवासों को मई माह तक पूरा करने पर जोर दिया। बेलखरिखा में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के तहत आयोजित जनसंवाद में उन्होंने स्वास्थ्य एवं पोषण योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। साथ ही अपूर्ण कार्यों को 15 दिनों में शुरू करने के निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मुक्ताकाशी मंच में सजेगी काव्य की महफिल, नामचीन कविगण करेंगे रचनाओं का पाठ

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins