छत्तीसगढ़

प्रतियोगी परीक्षाओं की मजबूत नींव: आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए आज चयन परीक्षा

By Admin|10 May 2026, 4:21 PM
f X W

जांजगीर-चांपा/अम्बिकापुर.

आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास रायपुर के द्वारा जारी पत्र के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2025-26 कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 20 अप्रैल 2025 को प्रातः 10:00 बजे से 01:00 बजे अपरान्ह तक जिला स्तर पर आयोजित है।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन फार्म भरने वाले सभी पात्र परीक्षार्थी विभागीय वेबसाईट www.eklavya.cg.nic.in पर विद्यार्थी का आवेदन क्रमांक व विद्यार्थी के पिता का मोबाईल नम्बर अंकित कर 03 अप्रैल 2025 से 20 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। किसी प्रकार की कठिनाई होने पर कलेक्टरेट कैम्पस अंबिकापुर में कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अथवा संबंधित विकासखण्ड के मण्डल संयोजक से सम्पर्क कर सकते हैं।

अम्बिकापुर के मंण्डल संयोजक का मो. नम्बर 9009627222, लखनपुर के मंण्डल संयोजक का मो. नम्बर 9753946553, उदयपुर के मंण्डल संयोजक को मो. नम्बर 9406130942, लुंण्ड्रा के मंण्डल संयोजक का मो. नम्बर 7999566767, बतौली के मंण्डल संयोजक का मो. नम्बर 7000452965, सीतापुर के मंण्डल संयोजक का मो. नम्बर 7240825482 एवं मैंनपाट के मंण्डल संयोजक का मो. नम्बर 9098979738 है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  बस्तर में बदला मौसम, ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों के कारोबारियों के चेहरे खिले

Related Articles

Back to top button