DPR छत्तीसगढ समाचारमहासमुन्द जिला

CG : सुशासन तिहार 2026 : जिले में 01 मई को बम्हनी, खुटेरी, सलडीह एवं लंबर में होगा समाधान शिविर का आयोजन

By lokesh sharma|30 Apr 2026, 4:16 PM
f X W

महासमुंद , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आमजन को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 01 मई से 05 जून 2026 तक जिले में कुल 41 समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें महासमुंद विकासखंड में 10, बागबाहरा में 7, पिथौरा में 9, बसना में 7, सरायपाली में 7 तथा तुमगांव नगरीय निकाय में एक क्लस्टर शामिल है। शिविरों में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां शासन की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लाभ वितरण भी किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement


समाधान शिविर का आयोजन 01 मई 2026 को महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्हनी के हाई स्कूल मैदान में आयोजित होगा, जिसमें 16 ग्राम के नागरिकों का मांग एवं शिकायत संबंधी आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत खुटेरी के प्राथमिक शाला खुटेरी में आयोजित समाधान शिविर में 17 ग्रामों के नागरिक शामिल होंगे। इसी तरह पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत सलडीह के पंचायत भवन के सामने शिविर का आयोजन होगा, जिसमें 20 ग्रामों के नागरिकों से आवेदन लिए जाएंगे एवं बसना विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत लम्बर के हाई स्कूल लम्बर में आयोजित शिविर में 20 ग्रामों के नागरिकों के आवेदनों का निराकरण किया जाएगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सीएम हेल्पलाइन 1076 ने संकट की घड़ी में निलंबर सिंह के परिवार तक पहुंचाई शासन की मदद…

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins