DPR छत्तीसगढ समाचाररायपुर जिला

CG : 8 किमी की दुर्गम राह, फिर बेंगपाल में स्वास्थ्य शिविर; 106 ग्रामीणों की हुई जांच

By kadwaghut|05 Oct 2026, 3:34 PM
f X W

रायपुर, 

Advertisement
Advertisement
फिर बेंगपाल में स्वास्थ्य शिविर; 106 ग्रामीणों की हुई जांच

बैलाडीला की पहाड़ियों के अंतिम छोर पर बसे पहुंचविहीन ग्राम बेंगपाल तक स्वास्थ्य विभाग का अमला 8 किलोमीटर का दुर्गम और पथरीला सफर पैदल तय कर पहुंचा। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत यहां पेड़ की छांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जहां ग्रामीणों को जांच, उपचार और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श की सुविधा दी गई।

फिर बेंगपाल में स्वास्थ्य शिविर; 106 ग्रामीणों की हुई जांच

शिविर में 106 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। मलेरिया की जांच के लिए शिविर में पहुंचे सभी ग्रामीणों की स्क्रीनिंग की गई। 30 वर्ष से अधिक उम्र के ग्रामीणों का बीपी और ब्लड शुगर जांचा गया। गर्भवती महिलाओं का पंजीयन किया गया, वहीं बच्चों का आवश्यक नियमित टीकाकरण भी किया गया।

स्वास्थ्य अमले ने ग्रामीणों का नेत्र परीक्षण भी किया। जांच के दौरान मोतियाबिंद के मरीजों को चिन्हांकित कर ऑपरेशन के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। पात्र ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के तहत कार्ड भी तैयार किए गए।

दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच स्वास्थ्य टीम ने 8 किलोमीटर पैदल चलकर ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाईं। जिले के अंदरूनी और दूरस्थ गांवों में ऐसे स्वास्थ्य शिविर लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच, उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा सके।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सेवा संकल्प अभियान : कोहकामेटा में शिक्षकों का अनूठा नवाचार ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins