कोरबा जिलाछत्तीसगढ़

CG : कोरबा में पत्नी की हत्या करने वाले पति को हुई आजीवन कारावास की सजा …

By lokesh sharma|30 Apr 2026, 11:28 AM
f X W

कोरबा। शराब के नशे में बाइक खरीदने के लिए 1 लाख रुपए मांगने पर पत्नी के मना कर देने पर जमीन पर पटक-पटककर उसकी हत्या करने के मामले में आरोपी पति को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। घटना 11 नवंबर 2022 को हरदीबाजार चौकी क्षेत्र में हुई थी। हरदीबाजार में किराए का मकान लेकर पत्नी के साथ निवासरत धरम सिंह सिदार घटना दिनांक को शराब पीने के लिए पत्नी से 100 रुपए मांगकर ले गया था। नशे में घर लौटने के बाद ने उसने नई बाइक खरीदने के लिए पत्नी से 1 लाख रुपए की मांग की थी। पत्नी ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी ने गुस्से में आकर रजनी को जमीन पर गिरा दिया और पटक-पटककर उसकी हत्या कर दी। मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। प्रथम अपर सत्र न्यायालय कटघोरा की न्यायाधीश मधु तिवारी ने फैसला सुनाया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ के रावघाट तक पहुंची रेल कनेक्टिविटी, पहली मेमू ट्रेन के आगमन से लोगों में उत्साह

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button