छत्तीसगढ़बेमेतरा जिला

CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव बेमेतरा प्रवास पर रहेंगे …

By kadwaghut|31 Jul 2026, 12:09 PM
f X W

कलेक्टोरेट सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे, विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं की करेंगे समीक्षा
बेमेतरा ।उप मुख्यमंत्री अरुण साव 31 जुलाई (शुक्रवार) को एक दिवसीय प्रवास पर बेमेतरा पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर में कलेक्टोरेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल होकर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करेंगे। बैठक में विभागीय अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री श्री साव प्रातः रायपुर स्थित कार्यालय से प्रस्थान कर रायपुर में आयोजित सी.जी. टेंट एंड डेकोर एक्सपो-2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

दोपहर 2:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक कलेक्टोरेट सभागार, बेमेतरा में आयोजित जीवनदीप समिति की बैठक एवं जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। बैठक में जिले में संचालित विकास कार्यों, अधोसंरचना परियोजनाओं, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेल एवं युवा कल्याण सहित अन्य विभागों की योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

बैठक के पश्चात उप मुख्यमंत्री अरुण साव सायं बेमेतरा से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को बैठक की आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने तथा विभागवार अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : आंगन मिलन उत्सव में पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूकता का दिया गया संदेश…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins