छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : चाकू मारकर लूट की वारदात का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार…

By lokesh sharma|25 Apr 2026, 4:06 PM
f X W

रायपुर । राजधानी रायपुर में चाकू मारकर लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया। खमतराई थाना पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी अमरदास सहित दो विधि के साथ संघर्षरत बालक भी हिरासत में लिए गए हैं। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, मोटरसाइकिल और लूटी गई रकम भी बरामद कर ली गई है।

Advertisement
Advertisement

पुलिस के मुताबिक, 21-22 अप्रैल की दरम्यानी रात करीब 1 बजे रावांभाठा मेटल पार्क में ट्रक खड़ा कर सो रहे ड्राइवर शेख जहांगीर पर तीन युवकों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए चाकू से उसके पैर और हाथ पर वार किया और उसके पास रखे 10 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।

घटना की रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी अमरदास को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना कबूल किया।

इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू और मोटरसाइकिल (CG 04 QU 0427) जब्त की। साथ ही लूटी गई रकम भी बरामद कर ली गई।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम व एसीपी उरला पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में की गई।

पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। अधिकारियों ने कहा कि शहर में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

READ ALSO  Gangrel Dam के सभी गेट खोले गए, महानदी के तटीय क्षेत्रों में हाई अलर्ट; संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins