छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : छत्तीसगढ़ में 35 गांवों पर बाढ़ का खतरा, कैसा रहेगा मौसम का हाल…

By kadwaghut|16 Aug 2026, 11:11 AM
f X W

रायपुर , छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सरगुजा संभाग में कुछ जगहों पर भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। प्रदेश में सीजन की बारिश सामान्य से 9% कम है। कोरबा में लगातार बारिश के बीच मिनीमाता बांगो डैम का जलस्तर 92.48% पहुंच गया है। एहतियातन 5 गेट खोलकर 3005 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा गया। इसके बाद प्रशासन ने बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। नदी किनारे बसे 35 गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया गया है। मिनीमाता बांगो डैम के 5 गेट खोले जाने के बाद प्रशासन ने जिले के 35 गांवों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है।

Advertisement
Advertisement

इनमें बांगो, चर्रा, पोड़ी-उपरोड़ा, कोनकोना, लेपरा, टुनियाकछार, पाथा, गाड़ाघाट, छिनमेर, कछार, कलमीपारा, सिलीयारीपारा, जूनापारा, तिलाईडाड, डुगुपारा, टुंगुमांड़ा, छिर्रापारा, मछलीबाटा, कोरियाघाट, धनगांव, डोंगाघाट, नरमदा, औराकछार, सोनगुड़ा, जेलगांव, झाबू, नवागांव, तिलसाभाटा, लोतलोता, स्याहीमुड़ी, कोडा, हथमार, झोरा और सिरकीकला शामिल हैं। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश कोटाडोल में 130 MM रिकॉर्ड हुई। शंकरगढ़ और पोड़ी उपरोड़ा में 110-110 MM बारिश हुई। सन्ना, दौरा कोचली और रघुनाथनगर में 80-80 MM, जबकि जनकपुर-भरतपुर में 70 MM बारिश दर्ज की गई।

बलरामपुर, वाड्रफनगर, चलगली और सामरी में 60-60 MM बारिश हुई। रतनपुर, कुनकुरी, बेलतरा, पचपेड़ी, भैसमा, कोरबा, बेलगहना, मनोरा, सकरी और मस्तूरी में 50-50 MM पानी गिरा। पाली, बगीचा, रामचंद्रपुर, दुलदुला, सीपत, करतला और जगदलपुर में 40-40 MM बारिश हुई। पेंड्रा, रामानुजगंज, मनेंद्रगढ़, कांसाबेल, कुसमी, कोंटा, बस्तर, जशपुरनगर, नवागढ़, मरवाही, पामगढ़, केल्हारी, पेंड्रा रोड, चांदो, बिलासपुर, अकलतरा, टोकापाल, सकरी, सकौला, बैकुंठपुर और खड़गवां में 30 MM तक बारिश रिकॉर्ड हुई।

READ ALSO  CG : फास्टर केयर प्रोग्राम से बच्चों को मिलेगा पारिवारिक वातावरण…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins