छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

मोहला : जिला स्तरीय युवा उत्सव में युवाओं ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, विभिन्न विधाओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित

By kadwaghut|01 Nov 2026, 4:49 PM
f X W

मोहला, जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 में जिले के युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कला, संस्कृति एवं रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। विभिन्न विधाओं में आयोजित प्रतियोगिताओं में जिले के अलग-अलग विकासखंडों के प्रतिभागियों एवं शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कला एवं कौशल का परिचय दिया।


          प्रतियोगिता के अंतर्गत डिजिटल इंडिया चैलेंज, लोकनृत्य, पारंपरिक वेशभूषा, क्रिएटिव यूथ रील सहित विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।


        कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उज्ज्वल पोरवाल, अपर कलेक्टर मिथलेश डोंडे, संयुक्त कलेक्टर सुमीत गर्ग सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। अतिथियों ने युवाओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि युवा उत्सव जैसे आयोजन युवाओं को अपनी कला, संस्कृति एवं रचनात्मक क्षमता प्रदर्शित करने के साथ आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं। ऐसे आयोजनों से युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है तथा स्थानीय कला एवं सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहन मिलता है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : PWD में बड़ा फेरबदल, 91 उप अभियंताओं का ट्रांसफर ...

Related Articles

2

Back to top button