छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : हत्या का प्रयास : गली में खेल रहे बच्चे को पटका…

By kadwaghut|27 Oct 2026, 12:56 PM
f X W

राजनांदगांव | डोंगरगढ़ के मेढ़ा में सनकी युवक ने 6 साल के बच्चे की हत्या का प्रयास किया है। गली पर खेल रहे बच्चे को आरोपी ने उठाकर बिजली खंभे के सपोर्ट के लिए लगे तार में पटक दिया। घटना में बच्चे के सिर पर गंभीर चोट आई है। घटना रविवार शाम की है। पुलिस ने बताया कि मेढ़ा में 6 वर्षीय बच्चा मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ गली में खेल रहा था।

तभी आरोपी चेतन कंवर (30) वहां शराब के नशे में पहुंचा। मौके पर जमकर गाली गलौज करते हुए बच्चे को अपनी गोद में उठा लिया। इसके बाद आरोपी ने बिजली खंभे के तार पर बच्चे को उठाकर पटक दिया। चीख पुकार मचाई तो घायल बच्चे के ​परिजन मौके पर पहुंचे। घटना में बच्चे को गंभीर चोटें आई है। जिसका इलाज जारी है। इधर पुलिस ने आरोपी चेतन कंवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : गोल बाजार के मटन मार्केट को बंद करने की मांग उठी ....

Related Articles

Back to top button