छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : प्रधानमंत्री आवास योजना में फर्जीवाड़ा, रोजगार सहायक मनोज सोनी को उनके पद से तत्काल बर्खास्त कर दिया…

By lokesh sharma|24 Dec 2025, 10:44 AM
f X W

बिलासपुर । प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत जनपद पंचायत बिल्हा के ग्राम पंचायत खैरा (ड) में योजना के क्रियान्वयन में फर्जीवाड़ा सामने आने पर रोजगार सहायक मनोज सोनी को उनके पद से तत्काल प्रभाव से पृथक (बर्खास्त) कर दिया गया है। सीईओ जिला पंचायत ने बताया कि जांच में उनके द्वारा गलत जियो-टैग फोटो अपलोड कर 1 लाख 20 हजार रुपये की राशि का गबन किया जाना प्रमाणित पाया गया।

Advertisement
Advertisement

शिकायत प्राप्त होने पर जनपद पंचायत बिल्हा द्वारा जांच टीम गठित कर प्रकरण की जांच की गई। जांच के दौरान संबंधित आवास के जियो-टैग फोटो एवं भौतिक स्थिति में भिन्नता पाई गई। यह स्पष्ट हुआ कि रोजगार सहायक द्वारा वास्तविक हितग्राही के आवास का फोटो न लेकर किसी अन्य हितग्राही के आवास का फोटो अपलोड किया गया, जिसके आधार पर योजना की किश्त का आहरण कराया गया।

जांच प्रतिवेदन में यह भी सामने आया कि मनोज सोनी द्वारा उक्त राशि का दुरुपयोग करते हुए संपूर्ण राशि का गबन किया गया है। प्रकरण में गंभीर लापरवाही, कर्तव्यहीनता एवं फर्जीवाड़ा प्रमाणित पाए जाने पर जांच समिति ने उन्हें दोषी ठहराया। जांच प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर महोदय के अनुमोदन उपरांत रोजगार सहायक मनोज सोनी, ग्राम पंचायत खैरा (ड) को पद से तत्काल प्रभाव से पृथक किया गया है। मामले में नियमानुसार आगे की विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ में ED के ताबड़तोड़ छापे की कार्रवाई पूरी ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins