बिहार / झारखण्डराज्‍य

खान सर और रौशन आनंद विवाद फिर चर्चा में, भाई की मौत और पुलिस कार्रवाई पर खोले राज

By Admin|04 Nov 2026, 9:11 PM
f X W

पटना
बिहार में कुछ महीने पहले खान ग्लोबल स्टडीज के मालिक फैजल खान उर्फ खान सर और ज्ञान बिंदू के मालिक रौशन आनंद सर के बीच हुए विवाद ने सबका ध्यान खींचा था। इस पूरे विवाद में रौशन आनंद को जेल की हवा तक खानी पड़ी थी। इतना ही नहीं इस विवाद के बीच ही रौशन आनंद के छोटे भाई की नेपाल में रहस्यमयी तरीके से मौत भी हो गई थी। अब एक साक्षात्कार में रौशन आनंद सर ने पूरे विवाद औऱ पुलिसिया कार्रवाई पर अपनी बात रखी है। रौशन आनंद ने दावा किया है कि खान सर उनको भी मरवा सकते हैं। इतना ही नहीं रौशन आनंद ने इस इंटरव्यू के दौरान मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का भी नाम लिया है और विधायक की कही एक बात को दोहराया है।

दरअसर 'लल्लनटॉप' के साथ एक साक्षात्कार में रौशन आनंद से जब यह पूछा गया कि आप भी अपनी रक्षा-सुरक्षा के लिए अपने साथ बॉडीगार्ड लेकर चलते हैं? इसपर रौशन आनंद ने कहा कि मजबूरी है। वो हमको भी मरवा सकता है। सच ये है कि वो हमको भी मरवा सकता है। बहुत धूर्त है। बहुत धूर्त टाइप का मतलब अपने लिए अपने बचाव के लिए वो कुछ भी कर सकता है। किसी के साथ भी कुछ भी कर सकता है। अगर उसको लगेगा कि मेरा जान मरवा कर वो सुरक्षित रह सकता है तो वो मेरा जान मरवा सकता है। तो हमारी मजबूरी है।

रौशन आनंद ने कहा कि 2 जून को जो गोलीकांड हुआ था जिसमें कहा गया था कि मैंने 6-7 राउंड फायरिंग अपने आंख के सामने देखी थी अगर उसकी सही से जांच हो जाए तो पता चलेगा कि यह गोलीकांड सरकारी बॉडीगार्ड लेने के लिए किया गया था। रौशन सर ने कहा कि हमपर झूठा एफआईआऱ 2 जून की रात में किया गया है। हमारी अरेस्टिंग 3 जून की सुबह 4 बजे हो गई, बिना किसी जांच के।

READ ALSO  गंगा पार जाने वालों का इंतजार खत्म, कार्तिक पूर्णिमा तक चालू होगा पैंटून पुल; हजारों श्रद्धालुओं को फायदा

रौशन सर ने सवाल उठाया कि हमपर आरोप लगा तो हमको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया लेकिन उसने अपने टीचिंग करियर के शुरुआती दौर पर बहुत लड़कियों का शोषण किया, उसपर आरोप लगा लेकिन पुलिस ने जांच क्यों नहीं किया। रौशन आनंद सर ने कहा कि इसे लेकर थाने में शिकायत की गई लेकिन जांच क्यों नहीं की गई?

रौशन आनंद सर ने कहा कि हमको उस इंसान से नफरत है जिसने मेरा भाई छीन लिया। हम उसका नाम तक नहीं लेना चाहते हैं। रौशन आनंद ने कहा कि वो व्यक्ति साल 2019 से ही हमारे भाई को हमसे जुदा करना चाहता था। हमारे भाई हमारे साथ सुरक्षा कवच के साथ खड़ा रहता था। वो साल 2019 से हमारे भाई के पीछे पड़ा था
औऱ साल 2026 में वो सफल हुआ।

ना जीने की खुशी ना मरने का गम- रौशन आनंद
इसके बाद इस साक्षात्कार में रौशन आनंद ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह का भी नाम लिया। रौशन आनंद ने सवाल उठाते हुए कहा कि हम क्या कोई अपराधी थे जो सुबह 4 बजे हमको घर में घुसकर उठा लिया गया। यह सबकुछ पुलिस के सहयोग से हुआ है औऱ हमको यह बात कहने में डर नहीं है। अनंत सिंह कहते हैं ना-जीने की खुशी ना मरने का गम। हमारे साथ भी अब वही है। ना जीने की खुशी है और ना मरने का गम है।

आपको बता दें कि 2 जून को खान ग्लोबल स्टडीज सेंटर के पास गोलीबारी की गई थी और पत्थर फेंके गए थे। खान सर ने गोलीबारी का आरोप ज्ञान बिंदू कोचिंग सेंटर के रौशन आनंद सर पर लगाया था। बाद में रौशन आनंद सर को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया था। इस घटना की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से पता चला था कि गोलीबारी खान सर के ही बॉडीगार्ड ने की थी। पुलिस ने खान सर के बॉडीगार्ड को भी अरेस्ट किया था। इस पूरे विवाद के बीच ही रौशन आनंद सर के भाई प्रिंस की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जेल से बाहर आने के बाद रौशन आनंद सर ने खान सर पर उनके भाई की हत्या करवाने का आरोप लगाया था। हालांकि,खान सर ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया था।

READ ALSO  ड्रग्स से लेकर ड्रोन नेटवर्क तक पर प्रहार, बीकानेर पुलिस ने 3 साल में जब्त किए 1,251 से ज्यादा हथियार और हजारों कारतूस
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button