छत्तीसगढ़सुकमा जिला

CG : सुकमा में जनगणना-2027 की शुरुआत …

By lokesh sharma|17 Apr 2026, 4:39 PM
f X W

सुकमा । जिले में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। नागरिकों को पहली बार स्व-गणना की सुविधा दी गई है, जिसके तहत कोई भी व्यक्ति सेंसस वेब पोर्टल http://se.census.gov.in के माध्यम से जनगणना प्रपत्र में अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन भर सकता है। जिले में यह प्रक्रिया गुरुवार 16 अप्रैल से शुरू हो गई है। कलेक्टर अमित कुमार ने आज सुबह पोर्टल पर अपना स्व-गणना प्रपत्र ऑनलाइन भरकर इस पहल की शुरुआत की और नागरिकों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

Advertisement
Advertisement

कलेक्टर ने बताया कि स्व-गणना की प्रक्रिया सरल और सुरक्षित है, जिसे घर का मुखिया भर सकता है। एक मोबाइल से केवल एक ही स्व-गणना फॉर्म भरा जा सकेगा। यह फॉर्म सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक भरा जा सकता है। फॉर्म भरने पर एक आईडी प्राप्त होगी, जिसे प्रगणक के घर आने पर बताना होगा। यदि कोई व्यक्ति स्व-गणना नहीं भर पाता, तो 1 से 30 मई के बीच प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी दर्ज करेंगे। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया पूरी तरह गोपनीय है और दी गई जानकारी साक्ष्य के रूप में मान्य नहीं होगी।

जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिले में 15 अप्रैल से प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण भी प्रारंभ कर दिया गया है, जो तीन चरणों में पूरा होगा। जनगणना का प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) के रूप में 01 मई से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान प्रगणक “Census 2027-HLO” मोबाइल एप के माध्यम से डिजिटल डाटा संग्रह करेंगे और स्व-गणना के जरिए भरी गई जानकारी का सत्यापन भी किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि जनगणना के आंकड़े कल्याणकारी योजनाओं, संसाधनों के वितरण तथा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का आधार बनते हैं।

READ ALSO  राजनांदगांव : दीवान भेड़ी में 3 ट्रक एक साथ सड़क पर फंसे, 6 घंटे आवाजाही प्रभावित रही…
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins