छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : साजा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 8 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति …

By lokesh sharma|17 Apr 2026, 1:21 PM
f X W

दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए साजा विधानसभा क्षेत्र में जनहित के विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 8.00 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ईश्वर साहू द्वारा अनुशंसित इन कार्यों का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत धमधा द्वारा किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वीकृत राशि से धमधा विकासखण्ड के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में मंदिर परिसर विकास और अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराया जाएगा। इसमें प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत टेकापार में शीतला मंदिर के पास अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 3.00 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार, ग्राम पंचायत राजपुर में नागा बाबा मंदिर के पास उद्यान सौंदर्यीकरण एवं पचरी निर्माण (नहर) कार्य के लिए 5.00 लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : दंतेवाड़ा में आवास योजना को लेकर प्रशासन का बड़ा कदम ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins