छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: प्रदेश अध्यक्ष टिकरिहा का भाजयुमो ने किया भव्‍य स्‍वागत

By kadwaghut|05 Sep 2025, 6:31 PM
f X W

0 शहर व ग्रामीण के सभी मंडलों ने की अगुवानी

राजनांदगांव: भारतीय जनता युवामोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा को गुरुवार को राजनांदगांव जिले में प्रथम आगमन हुआ। इस दौरान युवामोर्चा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिले भर से पहुंचे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर और नारे लगाकर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया।

जिला अध्‍यक्ष मोनू बहादुर ने बताया कि, प्रदेश अध्‍यक्ष के आगमन पर स्‍वागत का सिलसिला ग्राम टेड़ेसरा से शुरु हुआ जहां ग्रामीण मंडल युवा मोर्चा ने उनका भव्‍य स्‍वागत किया। इसके बाद राहुल टिकरिहा का काफिला सबसे पहले डोंगरगढ़ पहुंचा, जहां उन्होंने मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में क्षेत्रीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से उन्होंने भेंट की और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में मार्गदर्शन दिया। दर्शन उपरांत प्रदेश अध्यक्ष चंद्रगिरी तीर्थ भी पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग से राजनांदगांव के लिए रवाना हुए। ग्राम तुमड़ीबोड़ में पदाधिकारियों यश पारख, राजू यदु, तिमेश साहू सहित कार्यकर्ताओं ने उन्‍हें मालाओं से लादकर उनकी अगुवानी की।

संस्कारधानी में प्रवेश करते ही आंबेडकर चौक पर जिला भाजयुमो की टीम ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उनका स्वागत किया। यहां मंच पर चढ़कर प्रदेश अध्‍यक्ष ने सभी का अभिनंदन किया और युवाओं के इस जोश को सराहते हुए कहा कि, यह संगठन क्षमता और एकता ही भाजयुमो की पहचान और भाजपा के संस्‍कार हैं। इसके बाद काफिला प्यारेलाल चौक पर रिभय मधुसूधन
यादव ने टीम के साथ और महावीर चौक में उत्‍तर दक्षिण मण्डल अध्यक्ष सज्जन ठाकुर, प्रखर श्रीवास्तव के नेतृत्व में मण्डल पदाधिकारियों ने अध्‍यक्ष का अभिनंदन किया। यहां से से होते हुए शहर के मुख्य मार्गों से काफिला गुजरा। हर स्थान पर युवामोर्चा कार्यकर्ता बड़ी संख्‍या में मौजूद रहे।

READ ALSO  अपने घर का सपना हुआ साकार, रागिनी के परिवार को मिला खुशियों का आशियाना

0 जिला कार्यालय में अभिनंदन समारोह
शहर भ्रमण के बाद प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का काफिला जिला भाजपा कार्यालय पहुंचा, जहां अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला भाजपा अध्‍यक्ष कोमल सिंह राजपूत, महांत्री सौरभ कोठारी और रविंद्र वैष्‍णव, मोनू बहादुर सिंह,सुमित भाटिया, गोलू गुप्ता भी मौजूद रहे। मंच पर जिले के वरिष्ठ नेताओं, भाजपा पदाधिकारियों और युवामोर्चा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इस दौरान संगठन विस्तार, युवाओं की भागीदारी और आने वाले समय की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम के समापन के बाद प्रदेध अध्‍यक्ष राहुल टिकरिहा ने स्‍पीकर हाऊस पहुंच कर विधानसभा अध्‍यक्ष डा रमन सिंह का आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्‍त किया। कार्यक्रम का मंच संचालन गोकुल सूर्यवंशी ने किया.

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins