छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : दुकान का शटर उठा 25 किलो चांदी, 35-40 ग्राम सोना की चोरी …

By kadwaghut|15 Aug 2026, 11:30 AM
f X W

छुईखदान l नगर के बाजार लाइन में गुुरुवार-शुक्रवार की रात व्यापारी शांतिलाल सांखला की दुकान का शटर उठाकर लाखों रुपए के सोना-चांदी चोर ले गए।

Advertisement
Advertisement

यह दुकान नगर के बीचों-बीच मुख्य बाजार में स्थित है। सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध दुकान के आसपास और अंदर प्रवेश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार दुकान से करीब 25 किलो चांदी और 35 से 40 ग्राम सोना चोरी हुआ है। चोरों ने दुकान के लॉकर से कोई छेड़छाड़ नहीं की। दुकान के अंदर रखे सामान को खंगाला गया और उन्हीं में से कीमती सामान चोरी हुई। एएसपी रूपेश दंडे ने बताया कि अभी सीसीटीवी में दिखाई दे रहे संदिग्धों की पहचान नहीं हो पाई है। मामले की जांच जारी है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ में भारी बारिश-बाढ़ से हालात बिगड़े, 43 राहत शिविरों में 5 हजार लोग

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins