छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : अगस्त तक चार बार छलकता था मोंगरा इस सीजन सिर्फ एक बार 95 फीसदी भरा…

By kadwaghut|30 Aug 2026, 10:30 AM
f X W

राजनांदगांव दक्षिण पश्चिम मानसून को जिले में सक्रिय हुए 70 दिन बीत गए हैं। जिले में अब तक 706 मिमी. औसत बारिश दर्ज की जा चुकी है। यह पूरे मानसून सीजन के औसत बारिश की 70 फीसदी है। आंकड़ों के लिहाज से बारिश सामान्य हैं। लेकिन जलाशयों के कैचमेंट एरिया में इस बार बारिश का पैटर्न बदला हुआ है।

मोंगरा सहित चार प्रमुख जलाशयों के कैचमेंट एरिया जंगल क्षेत्र हैं। ​जिसमें अब तक बारिश सामान्य से कमजोर रही हैं। यही वजह है कि अगस्त में ही बराजों के गेट बंद हैं। अब तक सिर्फ चार प्रमुख जलाशयों से अब तक सिर्फ 35 हजार क्यूसेक पानी ही छोड़ा जा सका हैं। बीते 10 साल के आंकड़ों पर नजर डाले तो मोंगरा बैराज अगस्त तक हर साल चार बार छलकता रहा है। याने जलभराव की स्थिति शत प्रतिशत रहती थी। जिसके बाद गेट खोलकर पानी छोड़ना पड़ता था। लेकिन इस बार मोंगरा बैराज में सिर्फ एक बार ही 95 % जलभराव दर्ज हुई है।

कोटा पूरा करने 330 मिमी जरूरी पहले जून से अब तक जिले में 706 मिमी. बारिश हुई है। यह इन दिनों की औसत बारिश के बराबर ही है। हालाकि पूरे सीजन में जिले में 1038 मिमी. बारिश होती है। सीजन का कोटा पूरा करने के लिए 330 मिमी. बारिश की जरूरत है। मौसम विभाग ने सितंबर में भी अच्छी बारिश के संकेत दिए हैं। इससे जिले में इस बार बारिश सामान्य रह सकती है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : वीएसके एप की ऑनलाइन हाजिरी में जिले के 264 शिक्षक मिले नदारद...

Related Articles

Back to top button