
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : बात करना बंद किया तो प्रेमिका की कर दी पिटाई…
राजनांदगांव | बातचीत बंद करने पर एक युवक ने अपनी प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी। आरोपी ने युवती के घर में आगजनी का भी प्रयास किया। शिकायत के बाद बसंतपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला ग्राम बांकल का है। बसंतपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक युवराज सोनकर पड़ोस के गांव के युवती से प्रेम प्रसंग था। लेकिन कुछ समय से युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। नाराज होकर आरोपी सोमवार को युवती के घर पनेका पहुंच गया।
पहले तो आरोपी ने गुस्से में आकर उससे जमकर मारपीट की। इसके बाद उसके घर में आगजनी का प्रयास किया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद बसंतपुर टीआई एमन साहू टीम के साथ मौके पर पहुंचे व कार्रवाई की।



