छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : 7 दिन और थमी रहेगी बारिश, नए सिस्टम का इंतजार, तापमान और उमस बढ़ी…

By lokesh sharma|06 Aug 2026, 4:48 PM
f X W

सावन की शुरुआत के साथ ही मानसून ब्रेक की स्थिति बन गई है। यह स्थिति तब बनती है, जब मानसून द्रोणिका कमजोर हो या अपने निर्धारित हिस्से से हट जाए। अब द्रोणिका के वापस मज​बूत होने पर ही अच्छी बारिश की स्थिति बनेगी।

Advertisement
Advertisement

मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह भर बारिश थमी रह सकती है। अच्छी बारिश को लेकर अभी कोई भी मजबूत सिस्टम नहीं बन रहा है। हालाकि कुछ हिस्से में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की होने की संभावना है। लेकिन सावन के मुताबिक अच्छी बारिश के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। बता दें कि बारिश थमते ही तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है।

जिले में पहले जून से अब तक 516 मिमी. बारिश दर्ज की जा चुकी है। यह इन दिनों की औसत बारिश के बराबर हैं। याने आंकड़ों के लिहाज से बारिश सामान्य स्थिति में हैं। हालांकि इस बार बारिश के पैटर्न में बदलाव रहा है। तीन से चार दिनों में 100 मिमी. या इससे अधिक बारिश हुई है। वहीं चार से पांच दिन तक का ब्रेक भी बार बार लग रहा है। मौजूदा समय में भी बारिश पर सात दिनों से ब्रेक लगा हुआ है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि अगर लगातार 4 दिन तक बारिश नहीं हुई, तो इसे मानसून का छोटा ब्रेक माना जाता है। वहीं अगर 7 दिन तक बारिश थमी रही। तो इसे मानसून का बड़ा ब्रेक माना जाता है। वर्तमान में जिले में यही स्थिति बनी हुई है। यह स्थिति तब उत्पन्न होती है, जब मानसून द्रोणिका का पूर्वी छोर ईस्ट की ओर बढ़ जाए।

READ ALSO  राजनांदगांव : 117 स्कूलों में 140 प्राइवेट ट्यूटर मिले अब बच्चों की नियमित पढ़ाई होने लगी…
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins