छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : भरेंगाभाटा हत्याकांड का खुलासा 4 बजे …

By lokesh sharma|03 Apr 2026, 12:59 PM
f X W

रायपुर। अभनपुर पुलिस आज शाम 4 बजे नितेश बत्रा हत्याकांड का खुलासा करेगी। शदाणी दरबार आवासीय परिसर में रहने वाला नितेश पाकिस्तान का मूल निवासी था। पिछले पखवाड़े उसकी लाश अभनपुर इलाके में जमीन के भीतर गड़ी हालत में मिली थी। पुलिस ने उसे निकाल कर जांच शुरू की। मृतक की पहचान हाथ में टैटू से लिखे नाम से हुई थी। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण जमीन में गाड़े जाने से दम घुटने से होना बताया गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश की।

इस जांच के दौरान पता चला कि नितेश की हत्या त्रिकोण प्रेम संबंध की वजह से जान ली गई। बढ़ती जांच के बीच पुलिस ने कल प्रयागराज से एक युवक युवती और यहां तीन साथियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद युवक युवती भाग निकले और साथी यहां पुलिस जांच पर नजर रखे हुए थे। इस तरह से सभी 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा करने की जानकारी दी आज 3/4/26 को समय शाम 4 बजे थाना अभनपुर के हत्या के मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) के द्वारा कार्यालय में किया जाएगा।उपरोक्त प्रेस कांफ्रेस में आप मीडिया के बंधु सादर आमंत्रित है ।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मोहला : पावरलिफ्टिंग : मोहला का शानदार प्रदर्शन, मिला बेस्ट टीम का अवार्ड...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button