छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : बबलू की घातक बैटिंग से जीता सोनराज ज्वेलर्स …

राजनांदगांव , कमला कॉलेज में लीजेंड कप के दूसरे दिन रोमांचक मैच देखने मिला। दैनिक भास्कर और एनवी 11 के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट लीग में दूसरे दिन सोनराज ज्वेलर्स और भार्गव 11 के मध्य मैच खेला गया। इस मैच में सोनराज ज्वेलर्स के रुपेश मरिसा बबलू ने शानदार बल्लेबाजी की। उनके 87 रनों के योगदान से एक बड़ा लक्ष्य भार्गव 11 को दिया गया। मैच को सोनराज ज्वेलर्स की टीम ने 22 रनों से जीता।

पहले बल्लेबाजी करते हुए सोनराज ज्वेलर्स की टीम के ओपनर जल्दी आउट हो गए। वन डाउन गए रुपेश बबलू ने अच्छी शुरुआत दी। उन्होंने 38 गेंदों में 87 रनों की पारी खेली। जिसमें 9 छक्के और 3 चौके शामिल थे। टीम के उमेश डेकाटे ने उनका भरपूर साथ दिया और अच्छी बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने भी 8 छक्कों की मदद से 66 रनों का योगदान अपनी टीम को दिया। इस तरह पूरी टीम 3 विकेट खोकर 163 रनों का विशाल लक्ष्य भार्गव 11 को दिया।

141 रनों पर सिमट गई भार्गव 11: विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भार्गव 11 की टीम की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर सृजन पटेल ने 29 रनों का योगदान दिया। राजेश महाना 13 ही रन बना पाए। मीनल ने 24 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली। वहीं अंतिम में इमरान ने 15 गेंदों में 35 रन बनाए। पूरी टीम 12 ओवर में 141 रन ही बना पाई। इस तरह से 22 रनों से सोनराज ज्वेलर्स की टीम ने जीत दर्ज की। प्रशांत केवड ने तीन विकेट लिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button