छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : एमडी ने बोरी शिविर का किया निरीक्षण…

By lokesh sharma|25 Mar 2026, 12:11 PM
f X W

राजनांदगांव , बिजली कंपनी के प्रबंध निदेशक भींमसिंह कंवर ने मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत जिले में चल रहे शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने समाजसेवी नीरज बाजपेयी के साथ ग्राम बोरी में आयोजित शिविर का जायजा लिया। शिविर में उपभोक्ताओं को योजना के लाभ और पात्रता की जानकारी दी। बीपीएल, निम्न दाब घरेलू एवं अशासकीय कृषि श्रेणी के कुल 13 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। एमडी ने कहा पंजीकृत उपभोक्ताओं को किस्तों में बकाया भुगतान की सुविधा का लाभ दिया जाए।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एवं समाधान योजना के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सभी पात्र उपभोक्ताओं को योजना का लाभ दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता है। कहा पात्र हितग्राहियों की पहचान कर लोगों को योजना से जोड़ा जाए और पंजीयन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाए। चेतावनी देते कहा कि योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एमडी ने पीएम सूर्य घर योजना के लाभार्थियों से फीडबैक भी लिया।

बकायादार उपभोक्ताओं को योजना से मिलेगी राहत उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान आर्थिक कठिनाइयों के कारण कई उपभोक्ता 31 मार्च 2023 तक बिजली बिल जमा नहीं कर पाए थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ऐसे उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए यह रियायती योजना लागू की है। शिविर में कार्यपालक निदेशक शिरीष सेलट, अधीक्षण अभियंता शंकेश्वर कंवर, ईई कौशलेन्द्र पाण्डे, कुबेर सिंह मरकाम, मोनिका शाह मंडावी सहित अन्य मौजूद रहे। योजना में निष्क्रिय उपभोक्ताओं को अलग-अलग श्रेणी अनुसार छूट दी जाएगी।

READ ALSO  CG : 3 नेताओं को मिला राज्य मंत्री का दर्जा, GAD ने जारी की सूची ...
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins