DPR छत्तीसगढ समाचाररायपुर जिला

CG : आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की ताकत मिली- अमरिका बंजारे

By lokesh sharma|19 Mar 2026, 4:49 PM
f X W

महतारी वंदन योजना से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव

Advertisement
Advertisement

 रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना और स्व-सहायता समूह की पहल से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इन योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक सहारा देने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाया है।  सक्ति जिला के ग्राम पंचायत मालखरौदा की अमरिका बंजारे इसका एक अच्छा उदाहरण हैं। वे पहले एक साधारण गृहिणी थीं, लेकिन अब अपनी मेहनत और योजनाओं के सहयोग से आत्मनिर्भर बन चुकी हैं।

         अमरिका बंजारे बताती हैं कि वे आस्था स्व-सहायता समूह से जुड़ी हैं। समूह से ऋण लेकर उन्होंने अपने घर में एक छोटी राशन दुकान शुरू की, जिससे उन्हें नियमित आय हो रही है। उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने एक हजार रुपये की सहायता भी मिलती है। इस राशि का उपयोग वे अपने काम को बढ़ाने, बच्चों की पढ़ाई और घर के खर्चों में करती हैं। पहले जहां बचत करना मुश्किल था, अब वे हर महीने कुछ राशि बचाकर अपने बच्चों के भविष्य के लिए जमा कर रही हैं। 

        वे कहती हैं कि इन योजनाओं ने उन्हें आत्मविश्वास दिया है और आगे बढ़ने की ताकत भी। अब वे अपने परिवार की जिम्मेदारी अच्छे से निभा रही हैं और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं। जिले की अन्य महिलाएं भी इन योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं और अपने जीवन को बेहतर बना रही हैं।

READ ALSO  CG : सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित ...
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins