छत्तीसगढ़धमतरी जिला

CG : धमतरी में चाकूबाज का आतंक, युवक की हत्या के बाद आरोपी फरार …

By kadwaghut|22 Oct 2026, 11:11 AM
f X W

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी से चाकूबाजी का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है और दूसरा घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। यह घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र में हुई है। मृतक की पहचान दीपांशु साहू के रूप में हुई है, जो कि मुजगहन का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि बुधवार रात मुजगहन के पास आपसी विवाद में आरोपी ने दीपांशु और उसके साथी पर चाकू से हमला कर दिया।

चाकूबाजी की इस घटना में दीपांशु गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान दीपांशु ने दम तोड़ दिया। वहीं उसका साथी घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल आपसी विवाद में चाकूबाजी की बात सामने आई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  नारी सशक्तिकरण और युवा शक्ति पर फोकस, अरुण साव ने बताया विकास का संकल्प

Related Articles

2

Back to top button