छत्तीसगढ़रायगढ जिला

CG : मानसिक रोगी को बच्चा चोर समझकर पीटने लगे लोग, पुलिस ने की अफवाहों से बचने की अपील …

By lokesh sharma|09 Mar 2026, 1:11 PM
f X W

रायगढ़। इन दिनों बच्चा चोरी की खबरें लोगों के बीच आम हो गई है। इसी बीच रायगढ़ जिले के जनपद पंचायत तमनार के ग्राम पंचायत उरबा में भी एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बच्चा चोरी के शक में एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर हाथ-पैर बांध दिया और पुलिस के हवाले किया। लेकिन मामले की जांच में खुलासा हुआ कि युवक बच्चा चोर नहीं, बल्कि मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जानकारी के अनुसार, तमनार क्षेत्र के ग्राम पंचायत उरबा के दर्री पारा में बीते रविवार की शाम लगभग 7:30 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति ने गांव में घूम रहा था, जिसे ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ लिया।

ग्रामीणों ने तुरंत घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि पुलिस की जांच में पुष्टि हुई कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों से बचें।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  बलरामपुर में धान तस्करी का खुलासा, 26 क्विंटल अवैध धान जब्त

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button