छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : जनअपेक्षाओं से कटा साय सरकार का बजट : मुदलियार…

By lokesh sharma|25 Feb 2026, 10:52 AM
f X W

राजनांदगांव | साय सरकार के तृतीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने बजट को जनअपेक्षाओं से कटे हुए दस्तावेज की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि बजट में विकास के दावे तो बड़े हैं, परंतु ठोस प्रावधानों का अभाव साफ है।

युवाओं के लिए रोजगार सृजन, रिक्त पदों पर भर्ती और कौशल उन्नयन पर स्पष्ट रोडमैप नहीं दिया गया, जिससे बेरोजगारों में निराशा बढ़ेगी। शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई जैसी बुनियादी जरूरतों के प्रति बजट में गंभीरता नहीं दिखी। न नए स्कूल-महाविद्यालयों की ठोस घोषणा है और न ही किसानों के हित में स्थायी राहत का संकेत।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : ‘आदिवासी हैं, बासी खाना खा लेंगे’ कहने का आरोप, छत्तीसगढ़ में प्राचार्या के खिलाफ छात्रों ने उठाई आवाज ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

2

Back to top button