छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : मुनिसुब्रत नाथ भगवान का मोक्ष दिवस मनाया गया …

By lokesh sharma|14 Feb 2026, 10:59 AM
f X W

रायपुर। अमलतास केसल, कचना स्थित श्री मुनिसुब्रत नाथ दिगम्बर जैन मंदिर में जैन संप्रदाय के 20 वे तीर्थंकर 1008 श्री मुनिसुब्रत नाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक ( निर्वाण दिवस )भाई सुरेश मोदी के दिशा निर्देश में मनाया गया।

Advertisement
Advertisement

उपरोक्त जानकारी मंदिर के अध्यक्ष हिमांशु जैन ने दी। आज शनिवार ,फाल्गुन बदी बारस को मंदिर जी में प्रतिष्ठित मूल प्रतिमा 1008 श्री मुनिसुब्रत नाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक ( निर्वाण दिवस ) पर्व पर 108रिद्धि कलशों से मस्तकाभिषेक हुआ। जिसमें सभी धर्मानुरागियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

तत्पश्चात मूल नायक मुनिसुब्रत नाथ भगवान की शांति धारा का पुण्य लाभ धर्म श्रेष्ठी अजय कुमार भरत कुमार रावका एवं विक्रम जी सिंघई परिवार को प्राप्त हुआ। भाई सुरेश मोदी ने बताया कि मुनिसुब्रत नाथ भगवान ने अपने समस्त कर्मों का क्षय कर तीर्थ राज सम्मेद शिखर जी स्थित निर्जर कूट से अनगिनत मुनि, आर्यिका, श्रावक एवं श्राविकाओं सहित मोक्ष पद को प्राप्त किया था ।

हम सभी धर्मानुरागी यही भावना भाते है कि जिस तरह प्रभु ने अपने कर्मों को काटा उसी तरह हम भी दिगम्बरत्व को धारण कर सम्यक दर्शन , सम्यक ज्ञान एवं सम्यक चारित्र को अंगीकार कर मोक्ष लक्ष्मी को प्राप्त करे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मोहला : मानपुर में मेधावी विद्यार्थियों का आज किया जाएगा सम्मान…

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins