छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : आज कबीर कुटी मिनी स्टेडियम सिंघोला में दोपहर 1 बजे से बैठक का आयोजन किया गया…

राजनांदगांव | सतगुरु कबीर धनी धर्मदास वंशावली मिशन के तहत 22 फरवरी कबीर कुटी मिनी स्टेडियम सिंघोला में दोपहर 1 बजे से बैठक का आयोजन किया गया है। कबीर पंथियों के द्वारा विनती की गई थी। इसे स्वीकार करते हुए पंथ हूजूर उदित मुनि नाम साहब का 10 व 11 मार्च को मां भानेश्वरी देवी के धाम सिंघोला राजनांदगांव में आगमन होने जा रहा।

जिसकी तैयारी को लेकर रूप रेखा तैयार करने के लिए आवश्यक बैठक रखी गई है। इसमें सिंघोला-सुरगी परिक्षेत्र, टेड़ेसरा परिक्षेत्र, राजनांदगांव नगरीय क्षेत्र, डौंडीलोहारा परिक्षेत्र व एसकेडीवी मिशन के समस्त पदाधिकारी, महंत, संत, आमीन माता महिला मंडल, नवयुवक मंडल के साथी, समस्त ग्रामवासियों को बैठक में उपस्थित होने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button