छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : न तेज हवा न बारिश, शहर व अंचल में बिजली गुल, तीन दिन से ज्यादा समस्या…
राजनांदगांव| बिजली गुल की समस्या ने लोगों को उमस भरी गर्मी के बीच हलाकान कर रही है। रविवार को पटरी पार क्षेत्रों में दिनभर आंख मिचौनी होती रही। इससे बिजली पर आधारित कामकाज प्रभावित रहा।
दोपहर 2 बजे के बाद नियमित सप्लाई शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। यही स्थिति शहर और अंचल इलाकों में है। लोगों की शिकायत है कि तेज हवा या बारिश नहीं होने पर भी बिजली गुल की जा रही है। बिजली कंपनी के शिकायती नंबरों पर फोन भी रिसीव नहीं किया जाता है।
बिजली कंपनी ने हालही में गणेश पर्व और विसर्जन झांकियों के रुट में बाधा बन रहे बिजली के पोल, कुछ केबल हटाने तारों के मकड़ जाल से मुक्ति दिलाने काम किया। इसमें करीब 25 लाख रुपए खर्च हुए। इससे आगामी दिनों में बिजली की नियमित सप्लाई का दावा किया गया था। अधिकतम धूप-बादल के आसार।
अगली खबर लोड हो रही है...




