छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : कचरे का ढेर, शौचालय भी बदहाल, सफाई व्यवस्था कई महीनों से ठप, लोगों में आक्रोश…

By kadwaghut|21 Sep 2026, 11:39 AM
f X W

अंबागढ़ चौकी , नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। नगर के विभिन्न वार्डों में नियमित साफ-सफाई न होने, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन ठप पड़ने और सार्वजनिक शौचालयों की दुर्दशा को लेकर स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों में भारी आक्रोश है।

स्वच्छ भारत मिशन और स्वच्छता सर्वेक्षण के बाद नगर पंचायत की निष्क्रियता पर अब स्थानीय पार्षदों और वरिष्ठ नागरिकों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। वार्डों में स्थित सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति बदतर हो चुकी है। वार्ड 2 (मेरेगांव) के भाजपा पार्षद सुरेश नेताम ने बताया कि सार्वजनिक शौचालय की नियमित सफाई न होने से अधिकतर उपयोगकर्ताओं को भारी परेशानी हो रही है। वार्ड 9 के कांग्रेस पार्षद मुकेश सिन्हा के अनुसार अंडा गली और शौचालय की सफाई महीनों से ठप है। वार्ड 8 की पार्षद उषा यादव ने बताया कि स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास स्थित शौचालय के बरामदे में ठेकेदार ने सीमेंट की बोरियां रख दी हैं। इतना ही नहीं, बिजली मीटर का कट-आउट चोरी हो जाने से पानी और बिजली की आपूर्ति बाधित है।

कचरा कलेक्शन तक नहीं, मुख्य सड़कों और गलियों में गंदगी फैली नगर के मुख्य मार्गों और गलियों में कचरे का उठाव न होने से गंदगी फैल रही है। वार्ड 2 में गायत्री मंदिर के पास कचरे का ढेर लगा है, जिसे मवेशी फैला रहे हैं। वरिष्ठ नागरिक संतोष पांडे का कहना है कि शिकायत के लिए फोन करने पर सफाई दरोगा कॉल रिसीव नहीं करते। वहीं पूर्व एल्डरमैन ढालसिंह कौशिक और वार्ड 1 के निवासियों के अनुसार स्वच्छता दीदियां नियमित रूप से कचरा कलेक्शन के लिए नहीं पहुंच रही हैं।

READ ALSO  CG : खनिज विभाग ने 6 माह में प्राप्त किया 38.47 करोड़ का राजस्व ...

कामचोर कर्मचारियों और ठेकेदारों पर होगी कड़ी कार्रवाई: अध्यक्ष नागरिकों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने सफाई दरोगा और पीआईयू को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने सीएमओ और उपयंत्री को तत्काल बैठक बुलाकर ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। अध्यक्ष ने स्वच्छता दीदियों के प्रभार में बदलाव, कामचोर कर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई और सार्वजनिक शौचालय का रखरखाव न करने वाले ठेकेदार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button