छत्तीसगढ़सूरजपुर जिला

CG : पीएम सेजेस जयनगर मे बैगलेस गतिविधि दिवस बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया…

सूरजपुर । पीएम सेजेस जयनगर मे बैगलेस गतिविधि दिवस बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न शैक्षणिक एवं खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत पी.टी. से हुई, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें रस्साकशी और बैडमिंटन प्रमुख रहे। विद्यार्थियों ने जोश और टीम भावना के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इसके पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ जिला स्तरीय ओलंपिक्स प्रतियोगिता में शिक्षिकाओं ने बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य पुष्पा राय तथा पूर्व प्राचार्य वीरेन्द्र जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना तथा उन्हें खेल एवं शारीरिक गतिविधियों के महत्व से अवगत कराना था। अंत में विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी गईं और भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई।

Related Articles

Back to top button