राजनांदगांव | जिला अस्पताल पहुंचने वाली मुख्य सड़क लंबे समय से गड्ढों और उखड़ी हुई डामर की परत के कारण जर्जर है। रोज सैकड़ों मरीज, परिजन और एंबुलेंस इसी मार्ग का उपयोग करते हैं, बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को झटके लगने से गंभीर रोगियों और गर्भवती महिलाओं को अधिक दिक्कत होती है। यहां मरम्मत जरूरी है। – मनीष यादव, राजनांदगांव
