DPR छत्तीसगढ समाचारसूरजपुर जिला

CG : वृद्धाश्रम में आयोजित हुआ राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मानसिक स्वास्थ्य शिविर

By kadwaghut|02 Aug 2026, 3:41 PM
f X W

मनोरोग विशेषज्ञों ने किया वृद्धजनों का परीक्षण, परामर्श एवं दवाइयों का किया वितरण

Advertisement
Advertisement

सूरजपुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.डी. पैकरा के निर्देशन तथा राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (एनएमएचपी) के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश पैकरा एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप नामदेव के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान (वृद्धाश्रम), सूरजपुर में विगत दिवस मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।


शिविर में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित शर्मा, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट सचिन मातुरकर एवं सीनियर नर्सिंग ऑफिसर नंदकिशोर वर्मा द्वारा वृद्धजनों का मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मनोचिकित्सक एवं मनोवैज्ञानिक द्वारा उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को व्यक्तिगत परामर्श, आवश्यक उपचार तथा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान की गई। शिविर के दौरान अवसाद, चिंता, तनाव, भूलने की समस्या (डिमेंशिया), अनिद्रा तथा स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।


विशेषज्ञों ने उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर उनकी मानसिक एवं भावनात्मक समस्याओं को समझा तथा सकारात्मक जीवनशैली अपनाने, नियमित दिनचर्या बनाए रखने, सामाजिक सहभागिता बढ़ाने एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर चर्चा की। आवश्यकतानुसार हितग्राहियों को दवाइयों का वितरण किया गया तथा आगे के उपचार एवं नियमित फॉलो-अप हेतु आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य वृद्धजनों तक सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना तथा उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना है। वृद्धाश्रम प्रबंधन एवं उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : बिहान योजना ने दिया आजीविका का सहारा...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins