छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : रेलवे पुलों पर स्मार्ट वाटर लेवल सिस्टम से मिलेगा बाढ़ का अलर्ट…

By kadwaghut|12 Jul 2026, 10:42 AM
f X W

राजनांदगांव , मानसून के दौरान रेलवे पुलों पर नदियों के बढ़ते जलस्तर की सटीक और लगातार निगरानी करने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने आधुनिक सेंसर आधारित वाटर लेवल मॉनीटरिंग सिस्टम लागू किया है। 12 रेलवे पुलों पर लगा सिस्टम जो 24 घंटे रियल-टाइम में जलस्तर की निगरानी कर रहा है। जलस्तर चेतावनी या खतरे के स्तर तक पहुंचते ही अफसरों और इंजीनियरों के मोबाइल पर एसएमएस अलर्ट भेजा जाता है। समय रहते सुरक्षा उपाय लागू कर सुरक्षित रेल परिचालन करने में मदद मिलेगी।

Advertisement
Advertisement

पहले पुलों पर जलस्तर का आकलन पारंपरिक मीटर गेज प्रणाली से मैनुअली किया जाता था। इसमें सूचना मिलने में देरी और त्रुटि की संभावना रहती थी। सुरक्षा का त्वरित आकलन करना चुनौती होता था। नई प्रणाली इन कमियों को दूर कर सेंसर से जलस्तर दर्ज करती है। इसे ट्रैक मैनेजमेंट सिस्टम से जोड़ा गया है। इससे किसी भी असामान्य परिवर्तन की जानकारी अफसरों को मिलेगी। सिस्टम में सहायक मंडल अभियंता, रेल पथ निरीक्षक (पीडब्ल्यूआई) सहित अधिकृत अफसरों के मोबाइल नंबर पंजीकृत हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : गणेश पंडालों में चढ़े फूलों से अगरबत्ती बनेगी, बचेंगे नदी-तालाब…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins