छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बनी बेटी के विवाह का सहारा…

By kadwaghut|18 Sep 2026, 12:39 PM
f X W

मुश्किल समय में परिवार को मिला महत्वपूर्ण सहायता

Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव । मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए बेटी के विवाह की चिंता दूर करने में महत्वपूर्ण सहारा बन रही है। योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न हो रहा है। छुरिया विकासखंड के ग्राम नगर कोहरा निवासी धर्मीण बाई यादव के परिवार के लिए भी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना कठिन समय में संबल बनी और उनकी बेटी ईशा का विवाह पूरे रीति-रिवाज और सम्मान के साथ संपन्न हुआ।

धर्मीण बाई यादव एक साधारण परिवार से हैं। उनके पति पुरुषोत्तम यादव ही परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी संभालते थे। पति के आकस्मिक निधन के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति कठिन हो गई और घर की जिम्मेदारी धर्मीण बाई यादव तथा उनके छोटे बेटे पर आ गई। इसी बीच उनकी बेटी ईशा का रिश्ता नंदू यादव के साथ तय हुआ। आय का कोई स्थायी साधन नहीं होने के कारण बेटी के विवाह का खर्च जुटाना उनके लिए बड़ी चिंता बन गया था। ऐसे कठिन समय में क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने धर्मीण बाई यादव को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की जानकारी दी।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने योजना के तहत मिलने वाली सहायता के बारे में बताया और आवेदन की प्रक्रिया में सहयोग करते हुए आवश्यक दस्तावेज तैयार करवाकर आवेदन जमा कराया। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत उनकी बेटी ईशा और नंदू यादव का विवाह पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ। शासन की सहायता से विवाह का आयोजन सम्मानपूर्वक संपन्न होने से परिवार पर पडऩे वाला आर्थिक बोझ काफी कम हुआ। बेटी के विवाह को लेकर धर्मीण बाई यादव लगातार चिंतित थी। विवाह खुशी और सम्मान के साथ संपन्न होने से उनके चेहरे पर संतोष और खुशी लौट आई।

READ ALSO  CG : ओडिशा से MP तक गांजा सप्लाई का खुलासा, बस से धमतरी पुलिस ने पकड़े 2 तस्कर ...

धर्मीण बाई यादव ने बताया कि पति के निधन के बाद बेटी का विवाह करना उनके लिए बड़ी चिंता थी। ऐसे समय में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से मिली सहायता ने उनका संबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से उनकी बेटी का विवाह अच्छे वातावरण में संपन्न हुआ और उन्हें विवाह के खर्च की चिंता से राहत मिली। उनकी बेटी ईशा अपने ससुराल में खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं। कठिन परिस्थिति में शासन की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से मिले सहयोग के लिए धर्मीण बाई यादव और उनके परिवार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनके लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना केवल विवाह में मिली सहायता नहीं, बल्कि मुश्किल समय में परिवार को मिला एक महत्वपूर्ण सहारा साबित हुई है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins