छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : शिविर में 81 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों का पंजीयन…

By kadwaghut|18 Sep 2026, 12:59 PM
f X W

दुर्ग । जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर) एवं इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ई.आई.एल.) भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निगमित सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर) योजनान्तर्गत एवं भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), रायपुर द्वारा दुर्ग जिले के दिव्यांगजनो एवं वरिष्ठजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदाय हेतु दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों हेतु मूल्यांकन/परीक्षण/चिन्हांकन शिविर का आयोजन नगर पालिक निगम दुर्ग/भिलाई/रिसाली एवं जनपद पंचायत दुर्ग के समस्त ग्राम पंचायत क्षेत्र को सम्मिलित करते हुए स्थान – विवेकानंद भवन पदमनाभपुर रोड जेल तिराहा चौक दुर्ग, जिला दुर्ग में शिविर आयोजित किया गया।

Advertisement
Advertisement

उप संचालक समाज कल्याण दुर्ग से प्राप्त जानकारी अनुसार आयोजित शिविर में कुल 81 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों का पंजीयन किया गया जिसमें से दिव्यांगजनों हेतु विभिन्न सामाग्री जैसे मोटराईज्ड ट्रायसायकल, ट्रायसायकल, बैसाखी, व्हीलचेयर, तथा वरिष्ठजनों हेतु श्रवण यंत्र, कमोड चेयर, वॉकिंग स्टीक, वॉकर, सुगम्य छड़ी आदि उपकरणों के लिए चिन्हांकन किया गया, आज के शिविर में 69 हितग्राहियों को कुल 115 सामाग्रियों के लिए चिन्हांकित किया गया। उक्त अवसर पर देवनारायण चन्द्राकर, पार्षद एवं लोक निर्माण विभाग प्रभारी नगर पालिक निगम दुर्ग .ए.पी. गौतम, उपसंचालक तथा जन्तराम ठाकुर नोडल अधिकारी समाज कल्याण विभाग दुर्ग तथा एलिम्को रायपुर के चिकित्सकीय दल एवं समाज कल्याण विभाग व जनपद पंचायत दुर्ग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले- डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना ही जीवन का असली उद्देश्य

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins