छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : आशीर्वाद के दीयों से जगमग हुआ राजनांदगांव जिला…

By kadwaghut|18 Sep 2026, 12:49 PM
f X W

सेवा यात्रा को समर्पित दीपों से रोशन हुए गांव और शहर

Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा को समर्पित जनभागीदारी का उत्सव आज जिलेभर में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में जिले के शासकीय-अर्धशासकीय कार्यालयों, विभिन्न शासकीय प्रतिष्ठानों तथा सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्वलित कर सेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति संकल्प व्यक्त किया गया।

जिले के सभी शासकीय एवं अर्धशासकीय कार्यालयों तथा भवनों में दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से कार्यालय परिसर और सार्वजनिक स्थल एक साथ जगमगा उठे। यह आयोजन शासकीय संस्थाओं और आमजन के बीच जनभागीदारी की भावना को और मजबूत करने वाला रहा।

25 ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत दीप प्रज्वलन से दिखी सामूहिक सहभागिता –

जिले की 25 ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत दीप प्रज्वलित कर जनभागीदारी का विशेष संदेश दिया गया। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए पंचायत भवनों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्वलित किए। गांवों में दीपों की रोशनी के माध्यम से सेवा और जनकल्याण की भावना को अभिव्यक्त किया गया।

जनहितकारी योजनाओं के हितग्राहियों ने अपने घरों में जलाए दीप –

प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने भी इस आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई। हितग्राहियों ने अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा के अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित की। योजनाओं से जीवन में आए सकारात्मक बदलावों के साथ हितग्राहियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को जन-जन से जोडऩे का कार्य किया।

READ ALSO  CG : भिलाई निगम में एससी-एसटी के वार्ड आरक्षण पर अली हुसैन ने जताई आपत्ति…

आशीर्वाद के दीपों से सार्वजनिक स्थल भी हुए रोशन –

आशीर्वाद का दीया का यह उत्सव जिले के विभिन्न सार्वजनिक एवं जनसेवा से जुड़े स्थलों तक पहुंचा। पीडीएस दुकानों, आरोग्य मंदिरों, गैस विक्रय केन्द्रों, जन औषधि केन्द्रों, पंचायत भवनों सहित अन्य शासकीय प्रतिष्ठानों में दीप प्रज्वलित किए गए। इसके साथ ही बांधों, पुलों एवं अमृत सरोवरों के तट पर भी दीप जलाकर सेवा एवं जनकल्याण की भावना के प्रति शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

इस अवसर पर जिलेभर में लोगों ने उत्साह के साथ सहभागिता निभाते हुए दीप प्रज्वलित किए। शहर से लेकर गांवों तक दीपों की रोशनी ने जनभागीदारी, सेवा और संकल्प की भावना को अभिव्यक्त किया। आज से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के दौरान जिले में शासकीय योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से जुड़े हितग्राहियों और आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins